Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

08 October 2022

महिला यात्री का दो कांग्रेस विधायक पर छेड़छाड़ का आरोप!

कांग्रेस विधायक छेड़छाड़ आरोप!

सागर: महिला यात्री ने शुक्रवार को दो विधायको पर रिपोर्ट दर्ज कराई. कांग्रेस विधायकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. सतना निवासी सिद्धार्थ कुशवाहा और शहडोल संभाग के कोतमा निवासी सुनील सराफ की रिपोर्ट दर्ज की गई. जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार महिला रेलयात्री की शिकायत पर छेड़छाड़ के संबंध में एफआईआर दर्ज की गयी. महिला के पति ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी तत्काल रेल मंत्रालय और अन्य संबंधितों को दी. इसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भी पहुंचा. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सागर GRP महिला को लेकर भोपाल पहुंची. GRP ने इन दोनों ही विधायकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए केस जबलपुर, कटनी GRP को ट्रांसफर कर दिया है.

आरोपी सतना निवासी सिद्धार्थ कुशवाहा और शहडोल संभाग के कोतमा निवासी सुनील सराफ दोनों कांग्रेस के विधायक हैं. मध्य प्रदेश के शासकीय रेल पुलिस(जीआरपी) ने शिकायत दर्ज की.

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि एक 30 वर्षीय महिला 6 अक्टूबर को अपने बच्चे के साथ रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में गुरुवार को रीवा से सवार हुयी थी. वह वातानुकूलित(एसी) कोच में सफर कर रही थी. कटनी स्टेशन पर दोनों विधायक पहुंचे और उन्होंने सीट पर बैठी महिला से कुछ कहा. आरोप है कि दोनों ने महिला का हाथ भी पकड़ा. कांग्रेस के दो विधायकों ने नशे में महिला से ट्रेन में छेड़छाड़ के आरोप ख़ारिज किए. इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को फोन पर दी, जो ट्रेन में सफर नहीं कर रहे थे. GRP ने इन दोनों ही विधायकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए केस जबलपुर, कटनी GRP को ट्रांसफर कर दिया है.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus