Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

5 August 2016

हैरी पॉटर की आठवीं पुस्तक हुई रिलीज

हैरी पॉटर आठवीं पुस्तक रिलीज

भोपाल: लंबे इंतजार के बाद हैरी पॉटर सीरीज की आठवीं पुस्तक 'हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड' बुक रिलीज हुई. यह किताब गुप्त तरीके से रविवार को देहरादून पहुंची. नई बुक में हैरी पॉटर की 19 साल बाद की जिंदगी और उनके तीन बच्चों पर आधारित प्ले पाठकों के सामने पेश किया गया है. इस पुस्तक का 899 रुपये है. दुनिया भर में हैरी पॉटर उपन्यास के प्रशंसकों की कमी नहीं है और आठवीं किताब के लिए इन सभी को पूरे 9 साल का लंबा इंतज़ार करना पड़ा. हैरी की कहानी की लेखिका जेके रोलिंग के जन्‍मदिन के मौके पर रीलीज किया गया.

कई पाठक किताब के पहले से ही इंतजार में थे और किताब बुक करा चुके थे. इस आठवीं किताब के साथ हैरी की जिंदगी से जुड़े नए नाटक का मंचन भी किया जाएगा. जेके रोलिंग ने एक बार फिर घोषणा की है कि अब हैरी पर कुछ नहीं लिखेंगी. उनके अनुसार ये सीरीज की आखिरी किताब है.

हैरी पॉटर की नई किताब की पहली प्रतियां खरीदने किताब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई. किताब के 31 जुलाई को बाजार में आने के बाद 1.7 लाख से अधिक लोग 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड' नामक इस किताब को खरीद चुके हैं. आज की तारीख तक जे.के.रॉलिंग हैरी पॉटर श्रृंखला की कुल 45 करोड़ प्रतियों की बिक्री कर चुकी हैं.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus