Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

2 July 2016

राजनाथ सिंह ने की बाबा बर्फानी पूजा

राजनाथ सिंह अमरनाथ पूजा

श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए. इसके साथ ही अमरनाथ वार्षिक यात्रा शुरू हुई. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हजरतबल दरगाह में भी जियारत की. सिंह के साथ जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा भी थे. राज्यपाल एन.एन.वोहरा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. दोनों ने देश में शांति और विकास के लिए प्रार्थना की. यह तीर्थयात्रा 48 दिनों की होती है. यह गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

हजरत दरगाह राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां शुक्रवार को पहुंचे थे. श्री सिंह शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में भगवान अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए. गृहमंत्री सबसे पहले दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में शामिल थे. राजनाथ सिंह ने पिछले वर्ष भी अमरनाथ गुफा में पारंपरिक पूजा और दर्शन में हिस्सा लिया था. उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का जायजा भी लिया.

अमरनाथ यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस, सीआरपीफ, बीएसएफ और सेना के बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में दो स्थानों से शुरू हुई. इसमें एक रास्ता है दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का 42 किमी लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग और दूसरा रास्ता है महज 12 किमी लंबा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग. श्रद्धालु बालटाल के रास्ते यात्रा करना पसंद करते हैं क्योंकि इस मार्ग से यात्रा एक दिन में पूरी हो जाती है.

यात्रा में किसी भी तरह के विघ्न को रोकने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए हैं.

पवित्र गुफा के दर्शन के बाद राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'आज सुबह अमरनाथ जी की गुफा का दर्शन कर धन्य हो गया. जय बाबा भोले नाथ'.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus