News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
09 August 2019
66वे फिल्म पुरस्कार, अंधाधुन को बेस्ट हिंदी फिल्म अवार्ड
नई दिल्ली: 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ. फिल्म अंधाधुन को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड दिया गया. आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्की कौशल(उरी) और आयुष्मान खुराना(अंधाधुन) को मिला. रोचक पटकथा पर बनी थ्रिलर फिल्म में आयुष्मान खुराना का शानदार अभिनय है, जबकि तब्बू ने नेगेटिव रोल से फिल्म में जान डाल दी है. जवानी में ऐसी दिखती थी 'बधाई हो' की दादी सुरेखा सीकरी ने तीसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. शास्त्री भवन के पीआईबी कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को इस इवेंट का आयोजन किया गया.
पुरस्कारों का ऐलान पहले 24 अप्रैल को होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इस बार घोषणा देरी से हुई. हर साल विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए जाते हैं. इसके तहत बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट प्रोडक्शन, सामाजिक संदेश, गायक, गीत और गीतकार की श्रेणियों में नामांकन किए जाते हैं. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फीचर फिल्म की कैटेगरी में 31 और नॉन फीचर फिल्म की कैटेगरी में 23 अवॉर्ड दिए जाते हैं.
फिक्शन फिल्में:- मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट: उत्तराखंड
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म- बधाई हो
- बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश(महानती, तेलुगू)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शिवानंद किरकिरे(चुंबक)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: सुरेखा सीकरी
- सोशल इश्यू बेस्ड बेस्ट मूवी: 'पैडमैन'
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अरिजीत सिंह
- बेस्ट सॉन्ग: बिंते दिल(पद्मावत)
- बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड: फिल्म पद्मावत सॉन्ग 'घूमर' के लिए
- बेस्ट म्यूजिक डाइरेक्टर: पद्मावत हिंदी के लिए संजय लीला भंसाली
- बेस्ट साउंड डिजाइन: बिश्वदीप दीपक
- बेस्ट फिल्म क्रिटिक: ब्ले जानी और अनंत विजय
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: बिंदू मालिनी
- कन्नड़ फिल्म: नितिचारमी(Nithicharami)
- बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर(उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
- बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल(मराठी)
- बेस्ट लिरिक्स- नाथीचरामी(कन्नड़)
- बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा(उरी)
- बेस्ट डायलॉग- तारीख(बंगाली)
- बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती)(तेलुगू)
- Best Special Effects- KGF
- Best Action Direction- KGF
नॉन फिक्शन फिल्में:
- स्पेशल मेंशन अवॉर्ड- महान हुतात्मा- सागर पुराणिक
- ग्लो वॉर्म इन ए जंगल- रमण दुंपाल
- लड्डू- समीर साधवानी और किशोर साधवानी
- बेस्ट नरेशन मधुबनी- द स्टेशन ऑफ कलर
- आवाज- दीपक अग्निहोत्री, उर्विजा उपाध्याय
- बेस्ट म्यूजिक फिल्म- ज्योति- डायरेक्टर केदार दिवेकर
- बेस्ट ऑडियोग्राफी चिल्ड्रेन ऑफ द सॉइल- बिश्वदीप चटर्जी
- बेस्ट लोकेशन साउंड द सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स- अजय बेदी
- बेस्ट सिनमैटॉग्राफी- द सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स - अजय बेदी और विजय बेदी
- बेस्ट बीट डायरेक्शन- आई शपथ- गौतम वजे
- बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यू- चलो जीते हैं- मंगेश हडावले
- बेस्ट शॉट फिक्शन फिल्म- कासव- आदित्य सुभाष जंभाले
- सोशल जस्टिस फिल्म- व्हाइ मी- हरीश शाह
- सोशल जस्टिस फिल्म- एकांत- नीरज सिंह
- बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव फिल्म- अमोली- जैसमिन कौर और अविनाश रॉय
- बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस- सुप्रियो सेन