Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

27 January 2019

95 वर्षीय एमडीएच सीईओ गुलाटी को पद्म भूषण पुरूस्कार

पद्म पुरस्कार एमडीएच गुलाटी

नई दिल्ली: एमडीएच समूह के सीईओ धरम पाल गुलाटी को पद्म भूषण पुरुस्कार देने की घोषणा की गई. पद्म पुरस्कार विजेता गुलाटी FMCG सेक्टर के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ हैं. गुलाटी 2 हजार करोड़ रुपये बाजार मूल्य के महाशियन दि हट्टी(MDH) ग्रुप के मालिक हैं. उन्हें व्यापर-उद्योग जगत में श्रेष्ठ योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजे जाने का ऐलान हुआ है. इस ऐलान के बाद उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है.

गुलाटी(महाशय जी) की कहानी बेहद दिलचस्प है. वे भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए थे. तब उनके पास महज 1,500 रुपये थे. इन 95 वर्षीय बुजुर्ग शख्स ने फर्श से अर्श तक का सफ़र तय किया है. भारत आकर उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए तांगा भी चलाया है. गुलाटी ने दिल्ली के करोल बाग में मसाले की एक दुकान से शुरुआत की थी, आज वे 18 फैक्ट्रियों के मालिक हैं. एमडीएच के 62 प्रॉडक्ट्स है उनके मसाले दुनियाभर में पहुंचते हैं. वे कक्षा पांचवीं तक पढ़े हैं. आगे की पढ़ाई के लिए वह स्कूल नहीं गए. 95 वर्षीय धरम पाल गुलाटी सबसे उम्रदराज ऐड स्टार वे अपने MDH के टीवी विज्ञापन में नजर आते है. पिछले साल उन्हें 25 करोड़ रुपये इन-हैंड सैलरी मिली थी.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. 112 हस्तियों को अलग-अलग केटेगरी में सम्मान देने की घोषणा की गई. इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से कई जानी-मानी हस्तियों को नवाजा जाएगा. राष्ट्रपति भवन में मार्च या अप्रैल में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाते हैं. यह अवॉर्ड कला, समाज सेवा, लोक मामलों, विज्ञान व इंजिनियरिंग, व्यापार व उद्योग, मेडिसिन, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है.

इस बार यह सम्मान पाने वालों में 21 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर और 11 विदेशी शामिल हैं. वहीं पद्म पुरस्कार पाने वालों में तीन ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है. होम मिनिस्ट्री को इस बार लगभग 49 हजार 992 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे. गौरतलब है कि एक साल में अधिकतम 120 लोगों को यह सम्मान दिया जा सकता है. यह सम्मान देने की परंपरा 1954 में शुरू हुई थी. बीच में 1977-1978 और 1993 से 97 के बीच यह पुरस्कार नहीं दिया गया था. देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को दिए जाने की घोषणा की गई.

इन घोषित सूची में मध्यप्रदेश के लोगों के नाम भी शामिल थे, राज्य के चार नागरिकों का चयन पद्मश्री पुरस्कार के लिए हुआ है. बाबूलाल दहिया(अन्य- कृषि), डॉक्टर प्रताप सिंह हार्डिया(मेडिसिन- नेत्र विज्ञान), महेश शर्मा(सामाजिक कार्य, आदिवासी कल्याण), कैलाश मडबैया(साहित्य और शिक्षा) है.

इसके तहत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण
1. श्रीमती तीजन बाई, छत्तीसगढ़
2. इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), जिबूती
3. अनिल कुमार मनिभाई नाइक, महाराष्ट्र
4. बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, महाराष्ट्र



14 को पद्म भूषण
5. जॉन चेंबर्स(विदेशी), अमेरिका
6. सुखदेव ढींढसा, पंजाब
7. प्रवीण गोर्धन(विदेशी), दक्षिण अफ्रीका
8. महाशय धरम पाल गुलाटी, दिल्ली
9. दर्शन लाल जैन, हरियाणा
10. अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे, महाराष्ट्र
11. करिया मुंडा, झारखंड
12. बुधादित्य मुखर्जी, पश्चिम बंगाल
13. मोहनलाल विश्वनाथन नायर, केरल
14. एस. नांबी नारायण, केरल
15. कुलदीप नैय्यर(मरणोपरांत), दिल्ली
16. बछेंद्री पाल, उत्तराखंड
17. वी. के. शुंगलू, दिल्ली
18. हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार



94 को पद्मश्री से नवाजा जाएगा
19. राजेश्वर आचार्य, उत्तर प्रदेश
20. बंगारू अदिगलार, तमिलनाडु
21. इलियास अली, असम
22. मनोज वाजपेयी, महाराष्ट्र
23. उद्दव कुमार भराली, असम
24. ओमेश कुमार भारती, हिमाचल प्रदेश
25. प्रतीम भर्तवान, उत्तराखंड
26. ज्योति भट्ट, गुजरात
27. दिलीप चक्रवर्ती, दिल्ली
28. मामेन चांडी, पश्चिम बंगाल
29. स्वप्न चौधरी, पश्चिम बंगाल
30. कमल सिंह चौहान, हरियाणा
31. सुनील छेत्री, तेलंगाना
32. दिनयार कांट्रैक्टर, महाराष्ट्र
33. मुक्ताबेन पंकजकुमार डागली, गुजरात
34. बाबूलाल दहिया, मध्य प्रदेश
35. थांगा डारलोंग, त्रिपुरा
36. प्रभु देवा, कर्नाटक
37. राजकुमारी देवी, बिहार
38. भागीरथी देवी, बिहार
39. बलदेव सिंह ढिल्लों, पंजाब
40. हरिका द्रोनावल्ली, आंध्र प्रदेश
41. गोदावरी दत्ता, बिहार
42. गौतम गंभीर, दिल्ली
43. द्रौपदी घिमिरे, सिक्किम
44. रोहिणी गोडबोले, कर्नाटक
45. संदीप गुलेरिया, दिल्ली
46. प्रताप सिंह हार्दिया, मध्य प्रदेश
47. बुलु इमाम, झारखंड
48. फ्राइडेरिका इरीना(विदेशी), जर्मनी
49. जोरावरसिंह जादव, गुजरात
50. एस. जयशंकर, दिल्ली
51. नरसिंह देव जामवाल, जम्मू-कश्मीर
52. फयाज अहमद जान, जम्मू-कश्मीर
53. के.जी ,जायन, केरल
54. सुभाष काक, अमेरिका
55. शरत कमल, तमिल नाडू
56. रजनी कांत, यूपी
57. सुदामा काटे, महाराष्ट्र
58. वामन केंद्र, महाराष्ट्र
59. कादर खान, कनाडा
60. अब्दुल गफुर खत्री, गुजरात
61. रविंद्र कोल्हे, महाराष्ट्र
61. समिता कोल्हे, महाराष्ट्र(रविंद्र और समिता को संयुक्त रूप से)
62. बॉम्बायाला देवी लाइश्राम, मणिपुर
63. कैलाश मदबैया, एमपी
64. रमेश बाबाजी महाराज, यूपी
65. वल्लभभाई वसरामभाई मारवानिया, गुजरात
66. गीता मेहता, अमेरिका
67. शादाबा मोहम्मद, यूपी
68. के.के.मोहम्मद, केरल
69. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेडिसिन, झारखंड
70. दैत्री नाइक, ओडिशा
71. शंकर महादेवन नारायण, महाराष्ट्र
72. शांतनु नारायण, अमेरिका
73. नारटकी नटराज, तमिलनाडु
74. शेरिंग नोरबू, जम्मू-कश्मीर
75. अनुप रंजन पांडे, छत्तीसगढ़
76. जगदीश प्रसाद पारिख, राजस्थान
77. गणपतभाई पटेल, अमेरिका
78. बिमल पटेल, गुजरात
79. हुकुमचंद पाटीदार, राजस्थान
80. हरविंदर सिंह फूलका, पंजाब
81. मदुरई चिन्ना पिल्लाई, तमिलनाडू
82. टी.पी.लिंच, अमेरिका
83. कमल पुझारी, ओडिशा
84. बजरंग पूनिया, हरियाणा
85. जगत राम, चंडीगढ़
86. आर.वी.रमानी, तमिलनाडू
87. देवारापल्ली प्रकाश राव, ओडिशा
88. अनुप साह, उत्तराखंड
89. मिलेना सालविनी, फ्रांस
90. नागिनदास संघवी, महाराष्ट्र
91. सिरिवेन्नेला सीतारमण शास्त्री, तेलंगाना
92. शब्बीर शैयद, महाराष्ट्र
93. महेश शर्मा, मध्य प्रदेश
94. मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, दिल्ली
95. ब्रिजेश कुमार शुक्ला, यूपी
96.नरेंद्र सिंह, हरियाणा
97. प्रशांति सिंह, यूपी
98. सुल्तान सिंह, हरियाणा
99. ज्योति कुमार सिन्हा, बिहार
100. आनंद शिवमिण, तमिलनाडू
101.शारदा श्रीनिवासन, कर्नाटक
102. देवेंद्र स्वरूप, यूपी
103. अजय ठाकुर, हिमचाल प्रदेश
104. राजीव तारानाथ, कर्नाटक
105. एस.तिम्माक्का, कर्नाटक
106. जमुना टुडु, झारखंड
107. भारत भूषण त्यागी, यूपी
108. रामास्वामी वेंकटस्वामी, तमिलनाडू
109. राम सरन वर्मा, यूपी
110. स्वामि विशुधानंदा, केरल
111. हीरा लाला यादव, यूपी
112. वेंकटस्वरा राव याडलापल्ली, आंध्र प्रदेश

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus