Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

05 November 2019

दिल्ली पुलिस ने आश्वशन मिलने के बाद समाप्त की हड़ताल

दिल्ली पुलिस हड़ताल समाप्त

नई दिल्ली: हड़ताल कर रहे पुलिसकर्मियो ने मांगे माने जाने के बाद हड़ताल समाप्त की। तीस हजारी कोर्ट मे वकीलो और पुलिसकर्मियो के बीच हिंसक झड़प हुई थी। वकीलों की ऐसी हिंसा के खिलाफ पुलिसवाले स्ट्राइक पर उतर आए हैं। सुबह से ही दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने सड़क पर अपने लिए न्याय की मांग करते रहे। वकीलो ने भी हड़ताल की है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी मामले में दखल देते हुए वकीलों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। चेतावनी दी है कि यदि कोई भी वकील हिंसक घटनाओं या तोड़फोड़ में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि 2 नवंबर की दोपहर तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच मामूली बात को लेकर भिड़ंत हो गई थी। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और वकीलों का कहना है कि वकील भी घायल हुए। साकेत कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर भी पुलिस-वकील आमने-सामने आए थे। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी वकीलों ने पुलिस जवान को पीट दिया था।

हड़ताली पुलिसकर्मियों ने नारे लगाए काला कोट हाय-हाय. पुलिस कमिश्नर कैसा हो किरण वेदी जैसा हो।

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus