Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

12 July 2020 Updated Jul. 13

मध्य प्रदेश में मंत्रियो को विभागों का वितरण किया गया

भोपाल मंत्री विभाग वितरण

भोपाल: मध्यप्रदेश में लंबे विचार विमर्श के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया. सीएम शिवराज सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा की थी. बड़ामलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी रविवार को भाजपा में शामिल हुए. नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बने, कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा. वारासिवनी निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को खनिज निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

मध्यप्रदेश मंत्रियों को सौंपे गए विभाग

  1. गोपाल भार्गव(लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग)
  2. विजय शाह(वन)
  3. जगदीश देवड़ा(वाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी)
  4. बिसाहूलाल सिंह(खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण)
  5. यशोधरा राजे(खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार)
  6. भूपेंद्र सिंह(नगरीय विकास एवं आवास)
  7. ऐंदल सिंह कंसाना(लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी)
  8. बृजेंद्र प्रताप सिंह(खनिज साधन, श्रम)
  9. विश्वास सारंग(चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास)
  10. इमरती देवी(महिला एवं बाल विकास)
  11. प्रभुराम चौधरी(लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण)
  12. महेंद्र सिंह सिसोदिया(पंचायत और ग्रामीण विकास)
  13. प्रद्युम्न सिंह तोमर(ऊर्जा)
  14. प्रेम सिंह पटेल(पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण)
  15. ओमप्रकाश सकलेचा(सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकी)
  16. उषा ठाकुर(पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म)
  17. अरविंद सिंह भदौरिया(सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन)
  18. मोहन यादव(उच्च शिक्षा)
  19. हरदीप सिंह डंग(नवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन)
  20. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव(औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन)


राज्यमंत्री
  1. भारत सिंह कुशवाह(उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकास)
  2. इंदर सिंह परमार(स्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासन)
  3. रामखिलावन पटेल(पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमक्कड़, जनजातीय कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास)
  4. रामकिशोर कांवरे(आयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन)
  5. बृजेंद्र सिंह यादव(लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी)
  6. गिर्राज दंडोतिया(किसान कल्याण एवं कृषि विकास)
  7. सुरेंद्र धाकड़(लोक निर्माण विभाग)
  8. ओपीएस भदौरिया(नगरीय विकास एवं आवास)


पहले के पांच कैबिनेट मंत्री
  1. नरोत्तम मिश्रा(गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि)
  2. तुलसी सिलावट(जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास)
  3. गोविंद सिंह(राजस्व, परिवहन)
  4. मीना सिंह(आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण)
  5. कमल पटेल(किसान कल्याण एवं कृषि विकास)

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और झटका लगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली एक्टर और मॉडल दिव्या चौकसे का कैंसर के चलते निधन. चौकसे ने लंदन की बेडफोर्डशायर यूनिवर्सिटी से ऐक्टिंग का कोर्स किया था.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus