Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

02 July 2020

सीएम शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्री शपथ

सीएम शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के 100वे दिन गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. 28 मंत्रियो ने शपथ ग्रहण की इनमे 20 केबिनेट मंत्री और 8 राज्यमंत्री शामिल है. प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 11 विधायको को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. राजभवन में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेता एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. शिवराज सिंह चौहान की नई सरकार का दूसरी बार कैबिनेट विस्तार किया गया. श्री चौहान ने 23 मार्च को शपथ ली थी. कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाई. बाद में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया गया था.

राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत ख़राब होने की वजह से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

  1. गोपाल भार्गव(कैबिनेट मंत्री)
  2. विजय शाह(कैबिनेट मंत्री)
  3. जगदीश देवड़ा(कैबिनेट मंत्री)
  4. प्रेम सिंह पटेल(कैबिनेट मंत्री)
  5. यशोधरा राजे(कैबिनेट मंत्री)
  6. भूपेन्द्र सिंह(कैबिनेट मंत्री)
  7. अरविंद सिंह भदौरिया(कैबिनेट मंत्री)
  8. एदल सिंह कंसाना(कैबिनेट मंत्री)
  9. ओपी सकलेचा(कैबिनेट मंत्री)
  10. बृजेंद्र प्रताप सिंह(कैबिनेट मंत्री)
  11. विश्वास सारंग(कैबिनेट मंत्री)
  12. ऊषा ठाकुर(कैबिनेट मंत्री)
  13. मोहन यादव(कैबिनेट मंत्री)
  14. हरदीप सिंह डांग(कैबिनेट मंत्री)
  15. राज्यावर्धन दत्तीगांव(कैबिनेट मंत्री)
  16. प्रभुराम चौधरी(कैबिनेट मंत्री)
  17. इमरती देवी(कैबिनेट मंत्री)
  18. प्रद्युम्न सिंह तोमर(कैबिनेट मंत्री)
  19. महेंद्र सिसोदिया(कैबिनेट मंत्री)
  20. बिसाहू लाल सिंह(कैबिनेट मंत्री)
  21. भारत सिंह कुशवाहा(राज्य मंत्री)
  22. इंदर सिंह परमार(राज्य मंत्री)
  23. रामखिलावन पटेल(राज्य मंत्री)
  24. रामकिशोर कांवरे(राज्य मंत्री)
  25. बृजेन्द्र यादव(राज्य मंत्री)
  26. सुरेश धाकड़(राज्य मंत्री)
  27. ओपी भदौरिया(राज्य मंत्री)
  28. गिरराज दंडोतिया(राज्य मंत्री)

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus