Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

12 August 2021

ओलंपिक पुरुष हॉकी टीम खिलाडी विवेक सागर सम्मानित

हॉकी विवेक सागर सम्मानित

भोपाल: टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक लेकर लौटी पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर रुपयों की बरसात. मध्य प्रदेश में हॉकी टीम के खिलाडी विवेक सागर को सम्मानित किया गया. एक करोड़ रुपए का चेक दिया गया. राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी बनाने की घोषणा की. भोपाल के मिंटो हाल में राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

सीएम शिवराज सिंह ने कहा, विवेक सागर आज से मध्य प्रदेश के डीएसपी भी हैं. मध्य प्रदेश में उन्हें एक पक्का घर बनाकर दिया जाएगा. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने केवल कांस्य पदक ही नहीं जीता है, बल्कि भारतीय हॉकी का यह पुनर्जागरण है.

विवेक सागर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं. हॉकी का यह पदक जीतकर विवेक ने चांदोन पिपरिया गांव, इटारसी, मध्य प्रदेश एवं पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार गई थी लेकिन तीसरे स्थान के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को हराकर ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही. भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान अर्जित किया है. सीएम ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए की राशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus