Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

11 December 2022

सुखविंदर हिमाचल प्रदेश 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

हिमाचल सुखविंदर मुख्यमंत्री शपथ

शिमला: सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 58 वर्षीय सुक्खू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आसमान के नीचे समारोह आयोजित किया गया. निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. समारोह में राहुल गाँधी शामिल हुए. सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल का CM बनने पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बधाई दी, कहा- भारत 62 सालों से मेरा घर है.

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस ने भाजपा पर दमदार जीत दर्ज की है. 4 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

समारोह में प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी उपस्थित थे.

अपने करियर के शुरूआती वर्षों में, सुक्खू शिमला में दूध का काउंटर चलाते थे. वह कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की राज्य इकाई के महासचिव थे और बाद में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने. साधारण परिवार से होने के बावजूद मुख्यमंत्री बने. एक विनम्र पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले सुक्खू राज्य द्वारा संचालित सार्वजनिक परिवहन बस ड्राइवर के बेटे हैं.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus