Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

05 April 2023

राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से हस्तियों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति पद्म पुरस्कार वितरण

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को पद्मश्री पुरस्कार से हस्तियों को सम्मानित किया. मुलायम सिंह यादव, महालनाबिस, सुधा मूर्ति, कीरावानी, आनंद कुमार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और 45 पद्मश्री शामिल रहे. अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्वर्गीय मुलायम सिंह का पद्म विभूषण पुरुस्कार ग्रहण किया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. पद्म पुरस्कार समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की.

राष्ट्रपति मुलायम पुरस्कार वितरण

पुरस्कार ग्रहण करने वाले कर्नाटक के बीदरी शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि मेरा यह सोचना गलत था कि भाजपा सरकार उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से सम्मानित नहीं करेगी. अलग-अलग क्षेत्र की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मुलायम सिंह यादव एक अनुभवी राजनीतिक नेता थे. वह केंद्रीय रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे. सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जैसी कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इन नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कार प्रदान किए. राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी.

आध्यात्मिक गुरु चिन्ना जीयर स्वामी, दिवंगत मुलायम सिंह यादव, अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम पद्म पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल है. मोहन सिंह को साहित्य और शिक्षा, सुधा मूर्ती सामाजिक कार्य, मरणोपरांत डॉ. दिलीप महलनाबिस को चिकित्सा, हेमप्रभा सुतीया को कला, वाणी जयराम को कला, प्रोफेसर दीपक धर को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र पुरुस्कार दिया गया. नाटू नाटू गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus