Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

05 August 2023

चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चाँद की कक्षा में किया प्रवेश

चंद्रयान-3 चाँद कक्षा प्रवेश

श्रीहरिकोटा: चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने बड़ी जानकारी दी, शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की ऑर्बिट में प्रवेश किया. चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों तरफ 166 km x 18054 किलोमीटर की अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा. इसे लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (Lunar Orbit Insertion - LOI) कहते हैं . इसके साथ ही इसरो को इस अभियान में एक और कामयाबी मिली है. अगले कुछ दिनों में चाँद के और करीब पहुंचेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रयान की लैंडिंग कराई जाएगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.

चंद्रयान-3 के लिए अगला बड़ा दिन 17 अगस्त होगा, जब चंद्रयान-3 प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल से अलग होगा. 18 और 20 अगस्त को डीऑर्बिटिंग होगी. चंद्रमा के चारों तरफ 5 ऑर्बिट बदले जाएंगे. इसके बाद 6 अगस्त की रात 11 बजे के आसपास चंद्रयान की ऑर्बिट को 10 से 12 हजार किलोमीटर वाली ऑर्बिट में डाला जाएगा. चंद्रयान-3 का दो तिहाई सफर पूरा. इससे पहले चंद्रयान-3 ने धरती की ऑर्बिट के 5 चक्कर लगाए थे.

चंद्रयान-3, भारत का तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन, 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था. विशेष रूप से, अमेरिका, चीन और रूस के बाद यह चौथा देश है, जिसने चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारा.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus