Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

14 July 2023

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लांच, पीएम मोदी इसरो को बधाई

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लांच

श्रीहरिकोटा: इसरो ने चंद्रयान-3 का शुक्रवार को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक लांच किया. चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 चांद पर भेजा गया है. 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा. चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया था. यान का एक रोवर निकलेगा जो चांद की सतह पर उतरेगा और लूनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी. अगले 42 दिनों में 3,84,000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह चंद्रमा तक पहुंच जाएगा.

फ़्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च की बधाई देते हुए ट्वीट किया. पीएम ने कहा, चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत की है. यह भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ.

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है. चंद्रयान-3 को शुभकामनाएं दें कि आने वाले दिनों में वो चांद पर पहुंचे. 642 टन वजनी, 43.5 मीटर ऊंचे रॉकेट एएलवीएम3-एम4 ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में पहुंचा दिया है. चंद्रयान-3 तीन में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है. इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है.

इससे पहले चंद्रयान-2 ने पहली बार चांद पर पानी की खोज की. भले ही उसका लैंडर बाहर नहीं आ पाया पर इस बार वैज्ञानिक आश्वस्त हैं कि वो ज़रूर होगा. 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया गया था. 20 अगस्त 2019 को चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया. 2 सितंबर 2019 चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा में चांद का चक्कर लगाते वक्त लैंडर विक्रम अलग हो गया था लेकिन चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus