News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
14 April 2026
बाबा साहेब आंबेडकर 136वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

महू: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती मंगलवार को पूरे देश प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई. मुख्य कार्यक्रम इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर यानी महू में हुआ. यहां देशभर से श्रद्धालु और बौद्ध भिक्षु पहुंचे. अंबेडकर की जन्मस्थली जय भीम के नारों से गूंजी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंबेडकर जयंती पर अनुयायियों संग सहभोज किया, समरसता का संदेश दिया. अनुयायियो ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

सीएम मोहन यादव बोले-बाबासाहेब ने लोकतंत्र को अमर बनाया. उनका जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में समरसता और एकता को सुदृढ़ करने का अवसर है. कार्यक्रम में सहभोज समाज में भेदभाव मिटाने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. वही कांग्रेस के पटवारी ने कहा भाजपा फोटो लगाकर संविधान से खेलती है.

इस मौके पर सीएम मोहन यादव, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री आलोक कुमार, भंते धम्मदीप महाथेरो, श्रवण चावड़ा, श्री राजेश वानखेड़े, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, डीआईजी श्री मनोज सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती यांगचेन भूटिया भी मौजूद थे.