Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

19 April 2026

अक्षय तृतीया से पावन चारधाम यात्रा हुई प्रारंभ

चारधाम यात्रा प्रारंभ

देहरादून: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है. गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है. गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक सफर औपचारिक रूप से शुरू हो गया. पहली पूजा PM के नाम की हुई. अब तक 18 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया. मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आकर्षक बन गया है. हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री क्षेत्र की पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गई हैं, जो यात्रियों के लिए और भी मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं.

कपाट खुलते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. माना जाता है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे. इसके साथ ही चारों धामों की पवित्र यात्रा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus