Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

15 April 2026

एमपी बोर्ड 10वीं - 12वीं, सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया. छात्र आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 10वीं में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक पाकर टॉप किया है. 10वीं कक्षा की परीक्षा में सात लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 73.42% फीसदी पास हुए. यह पिछले 16 साल का बेस्ट रिजल्ट है. 12वीं में खुशी राय ने कामर्स में टॉप किया. 12वीं में अर्जुन ने 500 में से 492 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. 12वीं कक्षा में 76.01% छात्र पास हुए, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.41% रहा.

सीबीएसई रिजल्ट 2026

वही सीबीएसई ने कक्षा 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी किए. सीबीएसई 10वीं के नतीजों में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल 94.99% छात्राओं ने कामयाबी हासिल कर लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है. इस बार लडको का पास प्रतिशत 92.69 फीसदी दर्ज किया गया.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus