News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
29 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण मतदान संपन्न

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुधवार को बंपर वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटे. पश्चिम बंगाल में जहां पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं आज दूसरे चरण में भी करीब 92 फीसदी वोटिंग हुई है. इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.63 फीसदी से ज्यादा हो गया है, जो कि देश में किसी राज्य में वोटिंग का नया रिकॉर्ड है. दूसरे चरण में रात 9 बजे तक सात जिलो की 142 सीटो पर मतदान दर्ज किया गया. बंगाल में इस बार पिछले सभी चुनावों से ज्यादा वोटिंग हुई.
बंगाल के दोनों चरणों में कुल 92.52 फीसदी मतदान दर्ज कर लिया गया है. आंकड़ों को उठाकर देखा जाए तो बंगाल में कभी भी 84.72 फीसदी से ज्यादा वोटिंग नहीं हुई. यानी इस बार पश्चिम बंगाल में मतदान का एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है. अब तक यह रिकॉर्ड त्रिपुरा के पास था, जहां 2013 में 91.82 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1984 से भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही है. यहाँ CRPF की तैनाती पर सवाल उठाए.