News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
14 March 2026
कृषि महोत्सव कार्यक्रम सौगात, सीएम मोहन यादव शामिल

कटनी: जिले के बरही में मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके तहत 243 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की. कटनी को 1000 करोड़ की सौगात दी. इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया. इन सौगातों के लिए क्षेत्र के नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का हार्दिक धन्यवाद किया गया. सीएम ने 1 किमी का रोड शो आयोजित किया. रैली के मार्ग पर बरहीवासियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया. सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और नेतागण भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
कटनी में मुख्यमंत्री यादव ने शीघ्र मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की. जिसमे किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली मिलेगी. युवाओं के लिये खेल स्टेडियम बनेगा. बरही में वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम बनेगा. जलाशय और नहरों का जीर्णोद्धार होगा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार धरती पुत्र किसान की खुशहाली और विकास के लिए कृत संकल्पित है. राज्य सरकार किसानों और लाड़ली बहनों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है. सरकार ने गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का संकल्प लिया है. अच्छी शिक्षा के लिए प्रदेश में भव्य सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की जा रही है.