Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

28 March 2026

आईपीएल 2026 आगाज, आरसीबी 6 विकेट से जीत

आईपीएल 2026 आरसीबी जीत

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शनिवार को शुरुआत हुई. पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 विकेट से मुकाबला जीता. यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स के बीच यह कड़ा मुकाबला हुआ, क्योंकि पिछली बार दोनों टीमों ने कुल 549 रनों का रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें SRH ने 287/3 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. इस बार आईपीएल 19वां सीजन बिना ओपनिंग सेरेमनी के ही हुआ.

आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बैटिंग की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया. ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की तूफानी पारिया खेली. RCB के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए. विराट कोहली (69*) और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियो की बदौलत RCB ने आसानी से 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

आरसीबी की प्लेइंग-11:
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus