News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
13 March 2026
सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना 34वीं किस्त जारी

ग्वालियर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त शुक्रवार को जारी की. प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन काफी खास रहा. खाते में 1500 -1500 रुपये भेज दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये की सौगात दी. इसके अलावा ग्वालियर जिले में कई अन्य विकाास कार्यों का भी भूमि पूजन व लोकार्पण किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे.
आप अपने मोबाइल पर मैसेज या खाता चेक कर सकते हैं. अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक कर लें.
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी. पहले इस योजना के तहत 1000 रुपये मिलते थे. बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया. पिछले साल नवंबर से महिलाओं को 1500 रुपये मिलने शुरू हो गए हैं.