News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
26 March 2026
देश में रामनवमी का उत्साह, पीएम राम नवमी बधाई

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा भगवान राम का जीवन त्याग, तपस्या और मर्यादा का प्रतीक है, उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया है. राम का जीवन हर परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति देता है. रामनवमी पर देशभर में कार्यक्रम कन्याभोज, चल समारोह का आयोजन. मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया. अयोध्या में अलग ही नज़ारा मौजूद.
पीएम मोदी ने X पर एक वीडियो शेयर किया. लिखा मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिल रही है. उनके आदर्श अनंत काल तक मानवता के पथ प्रदर्शक बने रहेंगे. भगवान राम को सत्य, पराक्रम और धर्म पथ पर चलने वाले व्यक्तित्व के रूप में रेखांकित किया.
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए भव्य समारोह और भगवान राम के अपने स्थान पर विराजमान होने का भी उल्लेख किया. अयोध्या में रामनवमी पर श्रृंगार और सूर्य तिलक का अलौकिक संगम होता है. अयोध्या नगरी पूरी तरह सजकर तैयार हुई. अयोध्या में श्री लक्ष्मीनारायण सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ भी हो रहा है.