Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

15 May 2026

मप्र कोर्ट का फैसला, भोजशाला को बताया मंदिर

कोर्ट फैसला भोजशाला मंदिर

धार: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. इंदौर बेंच ने परिसर को मंदिर घोषित करते हुए नमाज की अनुमति वाले पुराने आदेश को रद्द कर दिया है. वहीं परिसर में जश्न का माहौल भी देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की. फैसले के बाद धार जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

कोर्ट फैसला धार भोजशाला मंदिर

फैसले में कोर्ट ने कहा कि भोजशाला परिसर मां वाग्देवी (देवी सरस्वती) का प्राचीन मंदिर था और ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार यह संस्कृत शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है. फैसले के बाद धार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और शहरभर में पुलिस बल तैनात रहा. मस्जिद पक्ष यदि सरकार को आवेदन देता है तो उसे अलग जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार इंग्लैंड से वाग्देवी की प्रतिमा लाने का प्रयास करे.

इस फैसले पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. हिंदू पक्ष ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया, जबकि मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है. मंदिर पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने इस फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिला.

यह विवाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) संरक्षित भोजशाला परिसर के धार्मिक स्वरूप को लेकर है. हिंदू पक्ष इसे मां सरस्वती का मंदिर और प्राचीन विद्या केंद्र मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता रहा है. वहीं जैन समुदाय के एक पक्ष का दावा है कि यह मध्यकालीन जैन मंदिर और गुरुकुल था.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus