News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
31 May 2026
आईपीएल 2026 फाइनल, RCB की 5 विकेट से जीत

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया. लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया.

फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. बेंगलुरु को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया था. बेंगलुरु ने 5 विकेट से गुजरात को हराया. गुजरात के वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाए. साईं सुदर्शन 12 रन बनाए. बेंगलुरु के कोहली ने अर्द्धशतक लगाया. आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई 2026 तक किया गया. पूरे सीजन में 74 मैच खेले गए.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर(विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम दार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड