Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

01 May 2026

क्रूज हादसा में 9 मौत, मुआवजे का एलान हुआ

क्रूज हादसा 9 मौत

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में बड़ा हादसा हो गया, यहां सैलानियों से भरा क्रूज बांध में डूब गया. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. रेस्क्यू टीम ने 5 और शव निकाले हैं. यह हादसा आंधी-तूफान के चलते हुआ है. तेज आंधी से क्रूज डगमगाकर डूब गया. बचाव दल द्वारा 22 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया. लाइफ सेविंग जैकेट ने लोगो की जान बचाई.

जबलपुर क्रूज हादसा 9 मौत

फिलहाल अभी भी तलाश जारी है जिसके लिए प्रयास जारी हैं. बरगी बांध पर हुई दुर्घटना के बाद बचाव दल ने चल रहे अभियान के दौरान डूबे हुए क्रूज के नीचे से एक शव बरामद किया है. जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज दुर्घटना के बाद बचाव अभियान रात भर जारी रहा और टीमें अभी भी घटनास्थल पर काम कर रही हैं. क्रूज 31 लोगों से भरा था जो डूब गया.

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री यादव की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया गया. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित एसडीआरएफ एवं अन्य बचाव दल घटना स्थल पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य में सक्रिय रहे.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus