News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
13 May 2026
नीट प्रवेश परीक्षा रद्द, छात्रो संगठनो का प्रदर्शन

जयपुर: पेपर लीक के आरोपों के बीच नीट यूजी प्रवेश परीक्षा रद्द हुई. छात्र बोले सरकार को बच्चों के भविष्य की परवाह नहीं. परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र अब दोबारा तैयारी, अनिश्चितता और मानसिक दबाव की बात कर रहे हैं. वहीं, नेशनल टेस्ट एजेंसी की कार्यप्रणाली और क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं. नेशनल टेस्ट एजेंसी को हटाने की मांग की गई है. पेपर रद्द मामले में राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से कई लोगो को गिरफ्तार किया गया है.

गेस पेपर के ज़रिये प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच एनटीए ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. राजस्थान एसओजी की जांच में 410 सवालों वाले एक गेस पेपर में 120 से अधिक प्रश्न वास्तविक परीक्षा पत्र से मेल खाते पाए गए थे. यह दस्तावेज कथित तौर पर परीक्षा से करीब 15 दिन से एक महीने पहले ही छात्रों के बीच प्रसारित हो रहा था. नीट के पेपर पहले भी लीक किए जा चुके है. राहुल गांधी ने आरोप लगाए 10 साल में 89 पेपर लीक, 48 बार दोबारा परीक्षा हर बार गलती दोहराना.
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. नीट यूजी 2026 परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी.