News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
09 May 2026
पश्चिम बंगाल शुभेंदु अधिकारी सीएम पद शपथ ग्रहण

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उनके साथ 5 लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली.

शपथ समारोह में पीएम मोदी के साथ दिग्गज हस्तिय मौजूद रही. आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार गठित हुई. शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. 4 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की. चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा था.