News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
28 May 2026
ईद-उल-अजहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ईद-उल-अजहा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की एक बार फिर खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. ईद पर काजी की अपील, गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें. नमाजियों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया, पानी बचाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया. वहां मौजूद लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान का संदेश बताया. यहां दशकों पुरानी परंपरा को एक बार फिर निभाया गया. पिछले 50 सालों से ईद के मौके पर एक हिंदू परिवार शहर काजी को उनके घर से ईदगाह तक लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी निभाता आ रहा है.
![]()
सदर बाजार स्थित ईदगाह में ईद की नमाज से पहले शहर काजी इशरत अली ने समाज को एकता, सद्भाव और जिम्मेदारी का संदेश दिया. उन्होंने खुले मंच से गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग रखी, जिसका वहां मौजूद हजारों नमाजियों ने समर्थन किया. इसके बाद शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी. ईद के मौके पर शहर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया. सभी प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया.
उन्होंने कहा कि गाय को हमसाया कौम के लोग बड़े एहतराम से देखते हैं. मुसलमानों पर यह इल्जाम लगाया जाता है कि वे गाय काटकर खाते हैं. अब लंबे समय से मांग उठ रही है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. हम मांग करते हैं कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए, ताकि उसके कटने पर पाबंदी लग सके. नशा युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है और परिवारों को तोड़ रहा है. उन्होंने कहा कि समाज को इस बुराई से मिलकर लड़ना होगा. खंडवा में ईद पर पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.