News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
10 May 2026
विजय तमिलनाडु सीएम पद शपथ ग्रहण, पीएम ने दी बधाई
![]()
चेन्नई: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज रविवार को तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. नौ नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने हैं. शोलावंदन से विधायक एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई है. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ समारोह आयोजित किया गया. पीएम मोदी और खरगे ने विजय को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी.

कांग्रेस के राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया. तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार, 11 मई 2025 को चेन्नई स्थित सचिवालय के विधानसभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा. इस दिन नवनिर्वाचित विधायक अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) के चुनाव मंगलवार, 12 मई 2026 को संपन्न कराए जाएंगे.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद विजय ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई राहत योजना की घोषणा की है. नई व्यवस्था के तहत, जिन उपभोक्ताओं की दो महीने में बिजली खपत 500 यूनिट तक होगी, उन्हें हर दो महीने में 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया. दो सीट से जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से इस्तीफा दिया. उन्होंने पेरम्बूर सीट बरकरार रखी है.