News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
23 May 2026
ट्विशा शर्मा मौत केस पति समर्थ 7 दिन पुलिस कस्टडी में

भोपाल: मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस समर्थ सिंह को लेकर कोर्ट पिछले दरवाजे से पहुंची. भोपाल कोर्ट में पेश करने से पहले समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में ले जाया गया.

ट्विशा शर्मा केस में आरोपी समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त होगा. मामले में फरार आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर कोर्ट में सरेंडर किया था. बाद में पुलिस भोपाल ले आई, जहां आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.
दरअसल, 10 दिन बाद आरोपी समर्थ सिंह पुलिस के कब्जे में आया. उनके वकील की तरफ से दलील थी कि हम जांच में सहयोग करने को तैयार हैं. आरोपी के ऊपर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. इसके साथ ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था. शुक्रवार को सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था.
ट्विशा के परिजन समर्थ के सरेंडर पर सवाल उठा रहे है. मृतिका के दोबारा पोस्टमार्टम की मंजूरी भी मिल चुकी है. इस मामसे में सीबीआई जल्द कार्रवाई शुरू करेगी. ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में मृत पाई गई थी. उनका पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से फांसी लगाने को मौत की वजह बताई गई थी.