News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
18 May 2026
केरल वीडी सतीशन मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस सत्ता वापिसी

तिरुअनंतपुरम: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. एक दशक बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार ने केरल की सत्ता में वापिसी की. राज्यपाल आर्लेकर ने सतीशन के साथ 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को भी पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई. कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ. शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई.

सतीशन के साथ 20 और मंत्रियों ने शपथ ली है, इनमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायक भी शामिल हैं. केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 2 हफ्ते बाद यूडीएफ सरकार का गठन हो गया है. सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को तिरुवनंतपुरम जश्न के रंग में डूबा दिखाई दिया. केरल में मुस्लिम लीग कांग्रेस की अहम सहयोगी पार्टी है, जिसके पास 22 विधायक हैं.
बता दें कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने जबरदस्त वापसी करते हुए 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतीं, जबकि अकेले कांग्रेस ने रिकॉर्ड 63 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.
केरल की नई सरकार के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल थे.
1- वीडी सतीशन (मुख्यमंत्री)
2. पीके कुन्हालीकुट्टी
3. रमेश चेन्निथला
4. के मुरलीधरन
5. सनी जोसेफ
6. मॉन्स जोसेफ
7. शिबू बेबी जॉन
8. अनूप जैकब
9. सीपी जॉन
10. एपी अनिल कुमार
11. एन समसुधीन
12. पीसी विष्णुनाथ
13. रोजी एम जॉन
14. बिंदु कृष्ण
15. एम लिजू
16. केएम शाजी
17. पीके बशीर
18. वीई अब्दुल गफूर
19. टी सिद्दीकी
20. केए तुलसी
21. ओ जे जनीश