Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular, fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state news reporting with Bhopal samachar portal. Epaper Bhopal consultancy welcomes readers.

25 November 2014

कत्थक नृत्यांगना सितारा देवी निधन

सितारा देवी निधन

मुंबई: देश की जानी मानी मशहूर कत्थक नृत्यांगना सितारा देवी का मुंबई में मंगलवार सुबह निधन हो गया. 94 वर्षीय सितारा देवी की पेट में दर्द के चलते निधन हुआ. मुंबई के जसलोक अस्पताल मे उन्होंने अंतिम साँस ली. सितारा देवी का जन्म कोलकाता में नर्तक सुखदेव महाराज के यहां हुआ था. सितारा देवी को बनारस में जब उनके पिता उन्हें नृत्य सिखाते थे, तो घुंघरू की आवाज बाहर जाती थी. बिरादरी-वालों ने उनका विरोध किया. 11 वर्ष की उम्र मे उनका परिवार मुंबई जाकर बस गया था. उनके नर्तन में उनके पिता और बनारस कथक घराने के वरिष्ठ कलाकार पं. सुखदेव महाराजा का पूरा अक्स दिखता था. सितारा देवी का असली नाम धनलक्ष्मी(धन्नो) था.

मुंबई में गुरूवार को सितारा देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. सितारा देवी संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री और कालिदास जैसे प्रतिष्ठित पुरष्कारो से सम्मानित हो चुकी थी. सितारा देवी ने पद्मभूष्ण सम्मान लेने से मना कर दिया था और भारत रत्न की इच्छा जाहिर की थी. सितारा देवी ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया था. 60 दशको तक सितारा देवी की कला का जादू चला. उन्होंने फिल्मो मे भी अभिनय किया था.

Retrieved from (websites).

comments powered by Disqus