Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

20 December 2018

एमपी बोर्ड की 10वी की परीक्षा मार्च 1, 12वी की मार्च 2 से

एमपी बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित

भोपाल: मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तिथिया घोषित हुई. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वी और 12वी की परीक्षा तिथियो का ऐलान किया. कक्षा 10वी की एक मार्च से और 12वी की 2 मार्च से परीक्षा होंगी. बोर्ड परीक्षाओं के बीच में शिवरात्रि, होली और रंगपंचमी के त्योहार पड़ रहे है. 4 मार्च को शिवरात्रि है, जबकि 21 को होली और 25 को रंगपंचमी है. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, वहीं दिव्यांगों के लिए दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रखा गया है. ऐसा पहली बार होगा, जब हाई स्कूल की परीक्षाएं पहले शुरू हो रही हैं.

बोर्ड सचिव ने हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं डीपीएसई परीक्षाओं का प्रोग्राम जारी किया है. 10वीं की परीक्षा 27 दिन और 12वीं की एक महीने तक चलेंगी. 10वीं का आखिरी पेपर 27 मार्च और 12वीं का 2 अप्रैल को होगा. प्रायोगिक परीक्षा नियमित छात्रों के लिए 12 से 26 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, वहीं स्वाध्यायी छात्रों के लिए 7 से 31 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी.

छात्रगण टाइम टेबल की विस्तृत जानकारी www.mpbse.nic.in वेबसाइट से ले सकते हैं. मंडल ने इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है. परीक्षा में सिलेबस से लेकर परीक्षा के नंबर तक सीबीएसई पैटर्न के अनुसार होंगे.

हाईस्कूल - टाइम टेबल(समय  - सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे )

क्रमांक  दिनांक  परीक्षा का दिन  विषय 
1 01 मार्च  शुक्रवार   संस्कृत, उर्दू और अन्य वैकल्पिक भाषाएं 
2 05 मार्च  मंगलवार   गणित 
3 08 मार्च  शुक्रवार  सामाजिक विज्ञान 
12 मार्च  मंगलवार  विज्ञान 
5 16 मार्च  शनिवार  द्वतीय व तृतीय भाषा (सामान्य),  अंग्रेजी 
19 मार्च  मंगलवार  विशिष्ट भाषा - हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू 
7 23 मार्च  शनिवार  NSQF नेशनल स्कील्स क्वाॅलिफिकेशन फ्रेमवर्क 
27 मार्च  बुधवार  द्वीय व तृतीय भाषा (सामान्य), हिंदी 

 

हायर सेकेंडरी - टाइम टेबल(समय  - सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे )

क्रमांक  दिनांक दिन विषय 
1

02 मार्च 

शनिवार  विशिष्ट - भाषा हिंदी  
2 06 मार्च  बुधवार  विशिष्ट - भाषा संस्कृत
3 07 मार्च  गुरुवार  विशिष्ट - भाषा अंग्रेजी 
4 09 मार्च  शनिवार  दि्वतीय - भाषा सामान्य : हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और अन्य वैकल्पिक भाषाएं   
5 11 मार्च  सोमवार  विशिष्ट भाषा - उर्दू 
6 13 मार्च  बुधवार  भारतीय संगीत 
7 14 मार्च  गुरुवार  1- इतिहास, 2- फिजिक्स, 3- व्यवसाय अध्ययन, 4- एली. ऑफ साईंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, 5- ड्राइंग एंड पेंटिंग, 6- गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान 
15 मार्च  शुक्रवार  ड्राइंग एंड डिजाइनिंग 
18 मार्च  सोमवार  बॉयलॉजी 
10  20 मार्च  बुधवार  अर्थशास्त्र, वोकेशनल कोर्स - प्रथम प्रश्न पत्र 
11  23 मार्च  शनिवार  हायर मैथमेटिक्स 
12 26 मार्च  मंगलवार  1- राजनीति शास्त्र, 2- एनिमल हस्बेंड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिसरीज, 3- विज्ञान के तत्व, 4- भारतीय कला का इतिहास, 5- व्यावसायिक अर्थशास्त्र, 6- दि्वतीय
13 27 मार्च  बुधवार  बॉयोटेक्नॉलॉजी  
14  28 मार्च  गुरुवार  1- भूगोल, 2 - केमिस्ट्री, 3- क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टीकल्चर, 4- स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, 5- शरीर रचना क्रिया - विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 6- तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशन कोर्स   
15  29 मार्च  शुक्रवार  NSQF नेशनल स्किल्स क्वॉलिफिकेशन फ्रेमवर्क, आईटी, सेक्योरिटी, वोकेशनल 
16  30 मार्च  शनिवार  बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी 
17 01 अप्रैल  सोमवार  1- समाज शास्त्र, 2- मनोविज्ञान, 3- कृषि (मानविकी), 4- होम साइंस (कला समूह), 5- इनवायरमेंटल एंड रुरल डेवलपमेंट + इंटरप्रिन्योरशिप प्रैक्टिसेज 
18 02 अप्रैल   मंगलवार  इन्फॉरमैटिक प्रैक्टिसेज 

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus