Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

25 January 2018

पद्म पुरुस्कारों की घोषणा मप्र को मिले तीन पद्म पुरुष्कार

मप्र को तीन पद्म पुरुष्कार

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. मध्यप्रदेश के तीन लोगो को मिलेगा पुरुष्कार इनमे मालती जोशी, भज्जू श्याम और डॉ. मूसलगांवकर शामिल है. इन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. सूची में 85 नामो का चयन किया गया है इनमे 3 को पद्म विभूषण, 9 पद्मभूषण और 73 को पद्मश्री सम्‍मान है. पद्मश्री पुरस्‍कार साहित्‍य, खेल, शिक्षा, कला, सामाजिक कार्य और व्‍यवसाय के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को दिया जाता है.

भारत के राष्‍ट्रपति ने आरपीएफ और आरपीएसएफ जवानों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्‍मानित किया है. इसके अलावा राष्ट्रपति ने अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए.

मध्यप्रदेश से चयनित तीन कलाकारों में भोपाल की सुप्रसिद्ध महिला कहानीकार मालती जोशी, उज्जैन के वरिष्ठ संस्कृत विद्वान डॉ. केशवराव सदाशिव शास्त्री मूसलगांवकर और इंदौर के आदिवासी गोंड कलाकार भज्जू श्याम के नाम शामिल हैं.

पद्मविभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता: इलैया राजा(म्यूजिक), गुलाम मुस्तफा खान(म्यूजिक), परमेश्वरन परमेश्वरन(साहित्य और शिक्षा)

पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता: महेंद्र सिंह धौनी - क्रिकेट, पंकज आडवाणी - बिलियर्ड्स, वेद प्रकाश नंदा - साहित्य और शिक्षा, लक्ष्मण पई - पेंटिंग, अरविंद पारिख - म्यूजिक, शारदा सिन्हा- म्यूजिक, पी एम क्रिसोस्टम - अध्यात्म, एलेक्जेंडर काडाकिन - पब्लिक अफेयर्स, रामचंद्रन नागास्वामी -आर्कियोलॉजी.

पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या 73 है, इनमें प्रमुख नाम हैं: अनवर जलालपुर- साहित्य और शिक्षा, इब्राहिम सूतर - आर्ट, मानस बिहारी वर्मा- विज्ञान और इंजीनियरिंग, जोद्दती - सोशल वर्क, नौफ मारवाई - योगा, वी नानाम्मल - योगा​, अरविंद गुप्ता-साहित्य और शिक्षा(महाराष्ट्र), भज्जू श्याम-कला(पेंटिंग) मध्यप्रदेश, लक्ष्मी कुट्टी-औषधि(सर्प दंश) केरल, सुशांशु बिस्वास-समाज सेवा(पश्चिम बंगाल), एमआर राजगोपाल-औषधि(केरल), मुरलीकांत पेटेकर-खेल, महाराष्ट्र, सुलागट्टी नरसम्मा-औषधि(कर्नाटक), विजय लक्ष्मी नवनीतिकृष्णन-साहित्य और शिक्षा-महाराष्ट्र, सुभासिनी मिस्त्री-समाज सेवा, पश्चिम बंगाल, राजगोपालन वासुदेवन-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, तमिलनाडु.

इस बार सभी राज्‍यों से 15700 लोगों ने पुरस्‍कार प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है. पिछले साल 89 लोगों को पद्मश्री पुरस्‍कार से नवाजा गया था. आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus