Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

15 July 2019

तकनीकी खामी की वजह से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला

चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला

श्रीहरिकोटा: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग अंतिम समय में रुकी. तकनीकी खामी की वजह से इसरो ने लॉन्च रोकने का बड़ा फैसला लिया. इसरो की सक्रियता की सभी ने तारीफ की. सोमवार तड़के 2.51 पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की गिनती मध्य रात्रि 1.55 पर रोक दी गई. जीएसएलवी एमके जीएसएलवी मार्क तीन के लॉन्च सिस्टम में तकनीकी खामी देखे जाने के बाद इसे रद्द किया गया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए श्रीहरिकोटा में ही थे. लॉन्चिंग देखने आए लोगों को इससे भले ही निराशा हाथ लगी. लेकिन इसरो की सतर्कता से मिशन फेल होने से बचा. इसरो ने कहा है, चंद्रयान-2 लॉन्च की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.

कुल 978 करोड़ रुपये की लागत वाले चंद्रयान-2 का उद्देश्य भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरकर उसका अध्ययन करना है. चंद्रयान चांद की सतह पर पानी तथा खनिजों का पता लगाएगा. यह मिशन इसरो का अब तक का सबसे जटिल और प्रतिष्ठित मिशन माना जा रहा है. भारत के इस मिशन पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नज़रें टिकी हैं.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus