Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

12 March 2019

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की पहली रैली संबोधित

प्रियंका गांधी रैली गुजरात

अहमदाबाद: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद गुजरात के गांधीनगर में पहली बार रैली को संबोधित किया. लोकसभा 2019 के चुनाव का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ गुजरात में बड़ी रैली की. जन संकल्प रैली को सात मिनिट तक संबोधित किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी के संबोधन का काफी लंबे अरसे से इंतज़ार था. यहां रैली में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुईं. इस दौरान उनसे साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल रहे.

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है उससे वह दुखी हैं. सरकार ने देश में करोड़ों लोगों को नौकरियां देने के अपने वादों को पूरा नहीं किया, 15 लाख रूपयों का क्या हुआ. हमारी संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं, देश में नफरत फैलाई जा रही है. कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus