Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

02 November 2019

पवई विधायक प्रहलाद लोधी की विधानसभा सदस्यता हुई रद्द

पवई विधायक सदस्यता रद्द

भोपाल: राज्य मे भाजपा को एक और झटका लगा विधायक प्रह्लाद लोधी की विधानसभा सदस्यता रद्द हुई। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले की भाजपा नेताओं ने आलोचना की। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में पहले ही पार्टी को नुकसान हो चुका है। अब पवई विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता जाने से राज्य भाजपा को एक और झटका लगा है। विधानसभा स्पीकर के निर्णय के बाद राज्य मे सियासत शुरू हुई। अब विधानसभा में बीजेपी पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 107 रह गई है।

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी को कोर्ट ने एक मामले मे दो साल की सजा सुनाई थी। जीप रोककर तहसीलदार से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक को सजा सुनाए गई थी। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सदस्यता रद्द की गई। विधानसभा सचिवालय ने कोर्ट के फैसले की कॉपी मंगाई और पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी की विधानसभा सदस्यता शून्य कर दी गई.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इसे विद्वेषपूर्ण कहा। फैसले को अलोकतांत्रिक और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध बताया। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा सचिवालय द्वारा पवई विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर का विरोध किया।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फैसले के प्रति नाराजगी जताई है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा स्पीकर ने राजनीतिक द्वेष से यह फैसला लिया है। प्रह्लाद लोधी के पास उच्च न्यायालय जाने का मौका है, हम इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे।

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus