Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

13 November 2019

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर हॉस्पिटल मे भर्ती, सेहत मे सुधार

लता मंगेशकर हॉस्पिटल भर्ती

मुंबई: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अस्पताल मे भर्ती। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई(आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। 90 वर्ष की गायिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनकी सेहत और सलामती के लिए करोड़ों प्रशंसक और बॉलीवुड सेलेब्स दुआ कर रहे हैं।

अस्पताल सूत्रों ने जानकारी दी उनकी हालत मे सुधार होने मे समय लगेगा। परिवार ने बताया उनकी तबीयत ठीक है। उषा मंगेशकर ने भर्ती की वजह वायरल संक्रमण बताया है। उन्हें निमोनिया और चेस्ट इंफेक्शन हुआ है।

स्वर कोकिला को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं। 25 हजार से अधिक गाने गा चुकी है। उनके नाम गिनीज़ बूक मे सबसे ज्यादा गाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus