Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

15 November 2019

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन, बीमार थे

गणितज्ञ नारायण सिंह निधन

पटना: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का गुरुवार को दुखद निधन हो गया। 74 साल के नारायण सिंह ने आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती दी थी। वह 40 साल से मानसिक बीमारी सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे। परिजनों ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओ पर आरोप लगाया। कहा उनकी मृत्यु के 2 घंटे के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। उनके निधन की खबर से राज्य मे शोक का माहौल है। उन्होने अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को लोहा मानने पर मजबूर किया।

नारायण के बारे में मशहूर है कि नासा में अपोलो की लांचिंग से पहले जब 31 कंप्यूटर कुछ समय के लिए बंद हो गए तो कंप्यूटर ठीक होने पर उनका और कंप्यूटर्स का कैलकुलेशन एक जैसा ही था।

पटना साइंस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन कैली की नजर महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर पड़ी और उन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना। 1965 में वह अमेरिका चले गए। नारायण सिंह ने 1969 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर बन गए। वशिष्ठ नारायण ने नासा में भी काम किया, लेकिन वह 1971 में भारत लौट आए और आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे और आईएसआई कोलकाता में नौकरी की। 1973 में उनकी शादी हुई, शादी के कुछ समय बाद वह मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हो गए। बीमारी के बाद पत्नी ने उनका साथ छोड़ दिया था।

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख जताया। वही बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर शोक जताया।

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus