Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

07 September 2019

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का 15 मिनिट पहले संपर्क टूटा

मिशन चंद्रयान-2 संपर्क टूटा

बेंगलुरू: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का लैंडिंग से 15 मिनिट पहले इसरो से संपर्क टूटा. संपर्क टूटने के बाद मिशन चंद्रयान 2 को लेकर करोड़ो लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी. इसरो चीफ सिवन भी संपर्क टूटने पर भावुक हो गए थे. इसरों के सेंटर में मौजूद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और हिम्मत दी. मौजूद वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई की. पीएम ने चंद्रयान-2 मिशन के संबंध में देश को संबोधित किया. इसरो ने कहा 14 दिन के अंदर विक्रम लैंडर से फिर से संपर्क साधेगा. इस खबर के बाद मायूस भारतीयों के दिलो में फिर से उम्मीद की किरण जागी है.

मिशन चंद्रयान-2 सिवन भावुक मोदी

इसरो ने कहा कि अभी तक 90 से 95 फीसद उद्देश्यों को पूरा किया जा चुका है. ऑर्बिटर के जरिए चांद से जुड़ी जानकारी जुटाने में काफी मदद मिलेगी. ऑर्बिटर अपना काम कर रहा है. विक्रम से अलग हुआ ऑर्बिटर साढ़े सात साल तक चंद्रमा में सफलतापूर्वक काम कर सकता है. ऑर्बिटर इस समय चांद से करीब 100 किलोमीटर ऊंची कक्षा में चक्कर लगा रहा है.

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के तीन हिस्से थे- ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान. फिलहाल लैंडर-रोवर से चाँद की सतह पर लैंडिंग से 2.1 किमी पहले संपर्क टूट गया है लेकिन ऑर्बिटर से उम्मीदें अभी कायम हैं. लैंडर-रोवर को दो सिंतबर को ऑर्बिटर से अलग किया गया था. चंद्रयान-2 को इसके पहले 22 जुलाई को भारत के हेवी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल-मार्क 3(जीएसएलवी एमके 3) के जरिए अंतरिक्ष में लांच किया गया था.

पीएम मोदी ने विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद कहा, हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं. ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है. विज्ञान में विफलता नहीं होती, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus