Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

06 August 2021

केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार का नाम बदला

खेल रत्न पुरुस्कार नाम बदला

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार का नाम बदलने की घोषणा की. अब यह खेल का सर्वोच्च पुरुस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से जाना जाएगा. मोदी सरकार के फैसले का खेल जगत में जोरदार स्वागत हुआ. अभी तक 10 लाख का लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड मेजर ध्यानचंद के नाम पर है. अब से उनके नाम पर दो-दो सम्मान हो जाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा ये अवॉर्ड जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा. ध्यानचंद पहले खिलाड़ी थे, जो देश के लिए सम्मान और गर्व लाए, देश में खेल का सर्वोच्च पुरस्कार उनके नाम पर रखा जाना ही उचित है.

मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है. 1928 में एम्सटर्डम ओलिंपिक में ध्यानचंद ने सबसे ज्यादा 14 गोल किए. वहीं से उन्हें हॉकी के जादूगर का खिताब मिला. ध्यानचंद के खेल की बदौलत ही भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. खेल जगत के दिग्गजों ने प्रधानमंत्री के इस फैसले का समर्थन और स्वागत किया. खेल अवार्ड किसी राजनीतिक हस्ती के नाम नहीं होना चाहिए, वह खिलाड़ी के नाम ही होना चाहिए.

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा. पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता. टीम 41 साल बाद पदक जीतने में सफल रही.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus