Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

06 July 2021

8 राज्यपाल नियुक्त, थावरचंद बने कर्नाटक के राज्यपाल

थावरचंद कर्नाटक राज्यपाल नियुक्त

नई दिल्ली: देश में पहली बार एक साथ 8 राज्यों के राज्यपाल बदले गए. कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया. मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश राज्यपाल. मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की. राज्यपालों की एक साथ ये सबसे बड़ी नियुक्ति है. इससे पहले अगस्त 2018 में 7 राज्यों में एक साथ राज्यपाल बदले गए थे. मोदी कैबिनेट का विस्तार 7 जुलाई को हो सकता है. कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं.

थावरचंद कर्नाटक राज्यपाल नियुक्त

73 साल के थावर चंद मप्र कोटे से कैबिनेट में मंत्री थे. थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं. दलित नेता थावरचंद मध्य प्रदेश के नागदा से ताल्लुक रखते हैं. थावरचंद गहलोत का जीवन संघर्ष से भरा रहा है. कभी मिल मजदूर थे, आजीविका चलाने के लिए साइकिल के पंक्चर तक सुधारे. तीन बार विधायक, चार बार सांसद और 2012 से अभी तक राज्यसभा सदस्य रहे. अभी तक मध्य प्रदेश से मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते थे.

मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे. थावर चंद गहलोत अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे. रमेश बैस त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे. बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे. सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे. पीएएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे. हरिबाबू कम्भमपति मिजोरम के राज्यपाल होंगे.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus