Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

03 September 2021

टोक्यो पैराओलंपिक में अवनी लखेरा ने जीते 2 मैडल

टोक्यो अवनी 2 मैडल

नई दिल्ली: 19 वर्षीय अवनि लेखरा बनी 2 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी. लेखरा ने शुक्रवार को यहां टोक्यो खेलों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया. जिससे वह दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयीं. खेलों में पदार्पण करने वाली लेखरा इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. हरविंदर सिंह ने भारत का पहला पैरालंपिक तीरंदाज़ी पदक जीता. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64/टी44 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

भारत ने अब तक टोक्यो 2020 में 13 पदक जीते हैं और यह पैरा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. देश ने अभी तक 2 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक हैं जीते हैं जो अभूतपूर्व और उल्लेखनीय प्रदर्शन है क्योंकि इससे पहले भारत ने पिछले सभी खेलों में मिलाकर 12 पदक जीते थे.

लेखरा जयपुर की निशानेबाज के 2012 में हुई कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी थी. उनसे पहले जोगिंदर सिंह सोढ़ी खेलों के एक ही चरण में कई पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे. उन्होंने 1984 पैरालंपिक में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे.

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गौरव का एक और क्षण. अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हूं. देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाइयां. भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं'.

टोक्यो पैरालंपिक्स में बिना हाथ वाले चीनी पैरा-तैराक झेंग ताओ ने 4 स्वर्ण पदक जीते.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus