Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

29 July 2022

जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव, बीजेपी को बहुमत

जिला अध्यक्ष बीजेपी बहुमत

भोपाल: राज्य में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्ष के लिए शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए. BJP ने चुनाव में जीत का परचम लहराया. पार्टी ने 51 में से 40 जिलो में भाजपा के अध्यक्ष बनने का दावा किया. जबकि 36 जिलों में ही पार्टी उपाध्यक्ष बना पाई. कांग्रेस 10 जिलो पर सिमटी. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी 1 जिले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना लिया. सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए. मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए यह नतीजे उत्साहवर्धक है.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में निकाय और पंचायत चुनाव के नतीजों घोषित हुए. जनपद के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा का दबदबा रहा. इनमे बीजेपी को बहुमत मिला इससे पार्टी और कार्यकर्ता उत्साहित है.

धार जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस लाटरी से हारी. कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद कांग्रेस के आदिवासी नेता व पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार व धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ - जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद जीत है पर थिरक कर हौसला अफजाई की. संदेश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अभी से तैयार है. कोर्ट द्वारा परिणाम पर रोक के चलते सीधी जिला पंचायत का चुनाव नहीं हुआ. तीन जिलों धार, उमरिया और आगर-मालवा में जिला पंचायत अध्यक्ष लाटरी से चुने गए. इसमें परिणाम भाजपा के पक्ष में आए.

भोपाल, उज्जैन सहित अन्य कई जिलों में चुनाव के दौरान हंगामा हुआ. मुख्यमंत्री ने निंदा की कहा ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है. पुलिस अफसर का कॉलर पकड़, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश. भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा हुआ. अध्यक्ष भाजपा समर्थित रामकुंवर नवरंग गुर्जर चुनी गईं. जीत का कांग्रेस के नेताओं ने विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ झूमाझटकी की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी की कालर पकड़ ली. उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों को धमकाने और बलपूर्वक मतदान कराने का आरोप लगाया.

जिला- निर्वाचित अध्यक्ष-
इंदौर- रीना मालवीय(भाजपा)
भोपाल- रामकुंवर गुर्जर(भाजपा)
ग्वालियर- दुर्गेश कंवर जाटव(भाजपा)
जबलपुर- संतोष बरकड़े(भाजपा)
विदिशा- गीता रघुवंशी(भाजपा)
रायसेन- बबलू जसवंत मीणा(भाजपा)
राजगढ़- चंदर सिंह सोंधिया(कांग्रेस)
सीहोर- गोपाल सिंह इंजीनियर(भाजपा)
खरगोन- अनु तंवर(भाजपा)
खंडवा- कंचन तनवे(भाजपा)
धार- सरदार सिंह(भाजपा)
झाबुआ- सोनल भाबोर(कांग्रेस)
बुरहानपुर- गंगाराम मार्को(भाजपा)
अलीराजपुर- अनीता सिंह चौहान(भाजपा)
बड़वानी- बलवंत पटेल(भाजपा)
गुना- अरविंद धाकड़(भाजपा)
शिवपुरी- नेहा अमित यादव(भाजपा)
अशोक नगर- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी(भाजपा)
दतिया- इंदिरा दांगी(भाजपा)
छिंदवाड़ा- संजय पुन्हार(कांग्रेस)
सिवनी- मालती डेहरिया(भाजपा)
बालाघाट- सम्राट सरस्वार(कांग्रेस)
मंडला- संजय कुशराम(भाजपा)
डिंडौरी- रुद्रेश परस्ते(कांग्रेस)
नरसिंहपुर- ज्योति काकोड़िया(भाजपा)
कटनी- सुनीता मेहरा(भाजपा)
उज्जैन- कमला कुंवर देवड़ा(भाजपा)
नीमच- सज्जन सिंह चौहान(भाजपा)
रतलाम- लालाबाई(भाजपा)
शाजापुर- हेमराज सिंह सिसौदिया(भाजपा)
आगर-मालवा- मुन्नीबाई चौहान(भाजपा)
मंदसौर- दुर्गा विजय पाटीदार(भाजपा)
देवास- लीला आटारिया(कांग्रेस)
सागर- हीरा सिंह राजपूत(भाजपा)
छतरपुर- विद्या देवी(भाजपा)
दमोह- रंजीता पटेल(कांग्रेस)
टीकमगढ़-उमिता राहुल सिंह(भाजपा)
निवाड़ी-सरोज प्रेमचंद राय(भाजपा)
पन्ना- मीना परमार(भाजपा)
रीवा- नीता कोल(भाजपा)
सिंगरौली- सोनम सिंह(कांग्रेस)
सतना- रामखेलावन कोल(भाजपा)
नर्मदापुरम- राधाबाई गौर(कांग्रेस)
बैतूल- राजा पंवार(भाजपा)
हरदा- गजेंद्र शाह(भाजपा)
शहडोल- प्रभा मिश्रा(भाजपा)
उमरिया- अनुजा पटेल(भाजपा)
अनूपपुर- प्रीति सिंह(कांग्रेस)
भिंड- कामना भदौरिया(भाजपा)
श्योपुर- गुड्डी आदिवासी(भाजपा)
मुरैना- आरती गुर्जर(भाजपा)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर जीते हुए कांग्रेस के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे जो प्रत्याशी सत्ता के दुरुपयोग और छल से हरा दिए गए, उन्हें भी यह याद रखना चाहिए की जनता ने तो उन्हें ही चुना था, लेकिन अलोकतांत्रिक तरीके से उन्हें हराया गया है. इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता हर स्तर पर बदलाव के लिए तैयार है. 14 महीने बाद प्रदेश की जनता बड़ा बदलाव करने वाली है. उसके लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को अभी से कमर कस लेनी चाहिए.

सागर में हीरा सिंह राजपूत निर्विरोध अध्यक्ष बने. हीरा सिंह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बड़े भाई हैं. टीकमगढ़ में उमा भारती के भतीजे की पत्नी उमिता सिंह अध्यक्ष बनीं. जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को अशोकनगर का निर्विरोध जिपं अध्यक्ष चुना गया, जगन्नाथ पूर्व विधायक हैं. बड़वानी में बलवंत पटेल जिला अध्यक्ष चुने गए. बलवंत मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बेटे हैं.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus