Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

23 November 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, मप्र के बुरहानपुर जिले पहुंची

भारत जोड़ो यात्रा मप्र

बुरहानपुर: मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू. जिले के बोदरली गांव से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ. मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया गया. यात्रा शुरू करने से पहले बोदरली बस स्टैंड पर राहुल गांधी ने सबका आभार जताते हुए प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया. भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश कर गई थी यह भव्य स्वागत किया गया. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले(Nana Patole) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ(Kamla Nath) को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा. महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से रवाना होकर यात्रा का काफिला मप्र में पहुंचा.

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोगों के बीच डर और हिंसा फैला रहा है. मनरेगा के तहत मजदूरों को काम न देकर और किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं देकर युवाओं में बेरोजगारी का भय फैलाया जा रहा है. यात्रा की शुरुआत के समय विपक्ष ने कहा था कि इतने बड़े देश को पैदल नापना संभव नहीं है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 78वां दिन, पति व बेटे संग पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होने मध्य प्रदेश पहुँची. बोदरली से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह 6 बजे रवाना हुआ. जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची. यहां राहुल गांधी के स्वागत के खास इंतजाम किए गए थे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता राहुल के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे. भारत जोड़ो यात्रा का तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus