Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

15 October 2024

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तिथिया घोषित

महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव 2024

नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान किया गया. चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग, महिला बूथ बनाए जाएंगे. एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव संपन्न होंगे. 23 नवंबर को नतीजे आ जाएंगे. 14 राज्यों की 48 विधानसभा और महाराष्ट्र व केरल की एक-एक लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा. दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की गई.

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. महाराष्ट्र में अभी महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं.

झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. सभी चुनावो के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे. झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता. राज्य में कुल 29562 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.

वही कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus