Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

09 November 2025

क्रांति गौड़ का सम्मान सीएम मोहन यादव

क्रांति गौड़ का सम्मान

भोपाल: वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ का राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव ने सम्मान किया. CM मोहन यादव ने छतरपुर में स्टेडियम बनाने की घोषणा की. छतरपुर से घुवारा तक रोड शो किए गए. क्रांति गौड़ के स्वागत में लोगों ने आतिशबाजी की. देशभक्ति के गानों पर डांस किया.

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ शुक्रवार देर रात अपने गृहग्राम घुवारा पहुंचीं. गांव में दीपावली जैसा उत्सव दिखा. ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच लोगों ने स्वागत किया. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनते ही भारतीय खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश हो रही है.

क्रांति गौड़ की जीत पर सस्पेंड पुलिसवाले पिता को 13 साल बाद इंसाफ मिला. सीएम मोहन यादव ने उनकी बहाली का आश्वासन दिया.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus