News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
17 February 2026
पांच दिवसीय AI समिट 2026, पीएम मोदी आगाज

नई दिल्ली: AI समिट 2026 का सोमवार को आगाज हुआ. पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए. AI स्टार्टअप्स ने डेमो दिखाए. दिल्ली के भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की शुरुआत हुई है. AI Impact Summit पांच दिनों तक चलेंगा. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज AI कंपनियों के CEO सामिल होंगे. खेती हो ट्रेन या फिर टेक्नॉलिजी हर तरफ AI का इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) जीने का तरीका बदल रहा है. अब गहनों में भी एआई कमाल करेगा.
पहली बार AI का इस्तेमाल डायमंड ज्वैलरी बनाने के लिए किया जा रहा है. लैब में डायमंड बनाने वाली कंपनी Caratix Jovella Pvt. Ltd. ने अपने नए ज्वेलरी ब्रांड DAIMANTE को भारतीय लग्जरी ज्वेलरी बाजार में पेश कर दिया है. कंपनी का नजरिया साफ है कि डायमंड्स का भविष्य तकनीक, नैतिकता और डिजाइन के संगम पर आधारित है. एआई के इस्तेमाल से ग्रीन लग्जरी ब्रांड के रूप में DAIMANTE AI से डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिलाकर ज्वेलरी बनाती है.
AI महाकुंभ 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे. इस समिट का मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है. साथ ही आने वाले खतरों को कम करने के लिए प्रयास पर भी चर्चा जाएगी. एंथ्रोपिक CEO समेत बड़े चेहरे दिल्ली AI समिट में शामिल हो रहे है.
AI Impact Summit मुख्य स्पीकर
इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई