News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
16 February 2026
टी20 विश्व कप भारत 61 रनों से जीत, पाकिस्तान हार

नई दिल्ली: T20 विश्व कप 2026 भारत ने फिर पाकिस्तान को धूल चटाई. पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. भारत ने शानदार जीत के साथ सुपर-8 में जगह बनाई. भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया.
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं और पाकिस्तान को जीत के लिए 176 का लक्ष्य दिया है. जबाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही सिमट गई और हार का सामना करना पड़ा. ईशान किशन ने 27 गेंदों में फिफ्टी ठोकी तूफानी पारी खेली. ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों के दम पर 77 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 32, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रनों का पारी खेली. भारत को हार्दिक ने पहली सफलता दिलाई. बुमराह ने अपने पहले ओवर में 2 विकेट झटके. पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 3 विकेट झटके.
दोनों टीमें
भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे