News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
15 February 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव, लाडली बहना 33वीं किस्त जारी
![]()
खंडवा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की. कुल 1.25 करोड़ महिलाओ को ये सौगात मिली. 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. महिलाओ के खातो में 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई. आर्थिक राशि बढ़ने से महिलाएं काफी खुश हैं.
सीएम मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना से लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है. आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव शामिल हुए. उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से फरवरी महीने की किस्त ट्रांसफर की है. लाभार्थी अपने खाते में आया पैसा cmladlibahna.mp.gov.in पर स्टेटस में जाकर चेक कर सकते है. मोबाइल पर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं.
गौरतलब है कि लाडली बहना योजना से मध्य प्रदेश की माताओं और बहनों की मदद की जाती है. पहले मोहन सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपये की मदद देती थी. हालांकि अब इस मदद को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है.