News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
18 February 2026
महाशिवरात्रि बागेश्वरधाम 305 कन्याओ का विवाह संपन्न

छतरपुर: बागेश्वर धाम (छतरपुर) में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सातवाँ कन्या विवाह संपन्न हुआ. इस अवसर पर लाखो लोग शामिल हुए और विवाह के साक्षी बने. यह 7वां कन्या विवाह महोत्सव था. इस विशाल आयोजन में कुल 305 निर्धन और अनाथ कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ. इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बागेश्वर धाम समिति की ओर से किया गया.
प्रत्येक विवाहित जोड़े के भविष्य की सुरक्षा के लिए धाम की ओर से ₹30,000 की FD दी गई. नव विवाहित जोड़ो को 2 लाख रुपए के बर्तन और गहने उपहार स्वरुप दिए गए. कुल 305 जोड़ों के लिए यह राशि ₹90 लाख है. नेपाल से आए जोड़े ने भी 7 फेरे लिए.
आयोजन में देशभर से संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल हुए. स्वामी रामभद्राचार्य, धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए. नौ देशो के राजदूत पहुंचे वर-वधुओ को आशीर्वाद प्रदान किया. वर-वधुओं को विवाह उपहार और गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई.